किराना व फल की दुकान में लगी आग
- महुली थाना क्षेत्र के पीडिया चौराहे पर किराना, फल व गल्ला की दुकान में लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पीडिया चौराहे पर शनिवार की देर शाम एक गल्ला, किराना और फल की दुकान आग लग गई। जिसे उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर पहुंची फायर सर्विस की गाडी ने समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पा सकी थी।
महुली थाना क्षेत्र के पीडिया चौराहा निवासी अनिल जायसवाल अपने घर में ही गेंहू की खरीद का कारोबार करते हैं। उसी के बगल में किराना और फल भी बेचते हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात कारण से उनकी दुकान में आग लग गई। जिसमें दुकान में रखा राशन,किराना का सामान व अन्य सामान जलने लगा। उनके गेंहू की बोरी में भी आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद में जुट गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर फायर बिग्रेड का वाहन भी पहुंच गया और आग बुझाने में जुट गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। लोगों ने बताया कि अनिल जायसवाल के घर के ऊपर से हाई वोल्ट सप्लाई तार की सप्लाई है। उसी के शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। पीड़ित अनिल जायसवाल ने बताया कि आग से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है।