फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग, सामान जला

Wed, 17 Jan 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम रेवटा में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। इसके चलते उसमें रखे कपड़े, बर्तन, खाद्यान्न समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना के बाद भी मौके पर तहसील कर्मियों के नहीं पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रेवटा गांव निवासी प्रयाग शर्मा पुत्र कमल शर्मा की झोपड़ी मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से जलने लगी। धुआं और लपट देखकर लोग आग बुझाने में जुट गए। तब तक पूरी तरह झोपड़ी जलकर राख हो गई। गृहस्वामी प्रयाग शर्मा के अनुसार, झोपड़ी में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य घरेलू उपयोगी सामान जलकर नष्ट हो गया। हजारों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

डॉ.आरती यादव

डॉ.आरती यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें