फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, आठ छप्पर जले

Wed, 28 Jun 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गागरगाड के घुरहा गांव में शार्ट सर्किट से बुधवार को आठ लोगों का छप्पर राख हो गया। आग से नकदी, सामान के साथ बकरी व मुर्गे जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घुरहा गांव के कल्लू निषाद के छप्पर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर के लोग खेत में काम करने गए थे। छप्पर में लगी आग देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि त्रिलोकी के छप्पर के साथ ही पक्के को भी अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद आग ने मल्लू, रामप्यारे, राजेंद्र, राजू, रामसुरेश, सुरेंद्र के झोपड़ी को भी जल गई। झोपड़ी जलने से दो बकरी, दो मुर्गी, घर में रखा खाद्यान्न, बिस्तर आदि जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी तहसील से कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें