- बखिरा क्षेत्र के नन्दौर गांव की घटना, ग्रामीणों ने प्रयास से आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के नन्दौर गांव में अज्ञात कारण से शनिवार की रात डेढ़ बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा व नकदी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार नंदौर गांव निवासी रमावती पत्नी भागीरथी की झोपड़ी में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे घर से आग की लपटों को देखा। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर के अन्य सदस्य भी आग देखकर बाहर की ओर जान बचाकर भागने लगे। शोरगुल सुनकर गांव के राकेश, अमन, शिवशंकर, नाटे, रमेश समेत अन्य ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पानी व धूल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती घर में रखा हुआ सारा अनाज, कपड़ा व नकदी जलकर राख हो गया। गनीमत रही परिवार में किसी भी सदस्य को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। उसने प्रशासन से आर्थिक मदद मुहैया कराने की गुहार लगाई है।