फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग जगहों पर लगी आग, 200 बीघा डंठल जला

Thu, 02 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में तीन जगहों पर बुधवार को आग लगने से 200 बीघा से अधिक डंठल जलकर राख हो गया। गनीमत रहा कि आग आबादी के तरफ बढ़ी तो ग्रामीणों ने उस पर काबू पा लिया। बुधवार की सुबह नारायणपुर गांव के सिवान में डंठल में आग लगने के कारण करीब 100 बीघा डंठल जलकर राख हो गया। गांव के लोग आग पर काबू पाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उसी समय दमकल कर्मी भी पहुंच गए। गांव के करीब आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी घटना दीपपुर गांव के सिवान में घटी। यहां 50 बीघा डंठल जलकर राख हो गया। तीसरी घटना शनिचरा बाबू की है यहां भी 50 बीघा से अधिक डंठल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें