महुली। क्षेत्र के छितही गांव निवासी गीता देवी के रिहायशी छप्पर में रविवार को आग लग गई। इसमें घरेली सामान जलकर राख हो गया।
गीता देवी छितही गांव के सड़क के पास छप्पर रखकर उसी में चाय की दुकान चलाती थीं और वहीं रहती भी थीं। रविवार को उनके छप्पर में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचते और आग बुझाने का प्रयास करते तब तक छप्पर जलकर राख हो गया। दुकान में रखा सामान व घर गृहस्थी का सामान भी आग की चपेट में आकर जल गया। गीता देवी ने बताया कि छप्पर में रखी चाय की दुकान के सहारे दो वक्त की रोटी का इंतजाम होता था।