संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरदहिया बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे आग लग गई। आग दुकान की पहली मंजिल पर लगी। दुकान के मालिक मैनुद्दीन हैं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंचीं। इसके बाद आग बुझाई जा सकी। जिला अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मी सक्रिय हो गए और मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग को काबू में किया। संवादी