संतकबीरनगर। कोदवट गांव निवासी बाबूराम यादव (44) की सड़क हादसे में मौत पर पुलिस ने करीब तीन महीने बाद अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह हादसा 16 अगस्त को नाथनगर स्थित एक स्कूल के पास हुआ था। तेज रफ्तार वाहन ने बाबूराम की स्कूटी में टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय मेंहदावल बाईपास के पास उनकी मौत हो गई थी। एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि बाबूराम के बेटे संजय यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया कि 16 अगस्त को स्कूटी से जा रहे उनके पिता को एक वाहन ने लापरवाही से टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद