धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर मारपीट व बलवा की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंझरिया गांव निवासी रामराज ने दी तहरीर में बताया कि उसके रिश्तेदार महादेव पुत्र करिया एक अगस्त की करीब नौ बजे गैस लेकर आए थे। तभी हमारे पट्टीदार चंद्रभान, दिनेश, बृजेश, राकेश, बृजभान, दिलाज, शामराज मिलकर महादेव को गाली देने लगे। आरोप है कि जब हम जाकर मना करने लगे तो हमें भी गाली दिए। बीच-बचाव के लिए पहुंची पत्नी और बेटी की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद