फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 12 लोगों पर मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 24 जून की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी खेत से घर आ रही थी। इसी दौरान रमेश ने बेटी का रास्ता रोककर छेड़छाखानी करने की कोशिश की। पीड़िता के अनुसार, इसके आधे घंटे बाद ही शाम 5.30 बजे बलिराम, बबलू, पूनम, राम प्रसाद, राम पाल, घनश्याम, जितेंद्र व वीरेंद्र आदि लाठी-डंडे से लैस होकर उनके घर पहुंचे। घर में घुसकर उनकी और बेटी की पिटाई की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें