संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित अलीरजा खान निवासी ग्राम बिसयाहन्नू ने बताया कि 12 अप्रैल को वह पत्नी हदीशुन्निशा और बेटे सफीक के साथ खलीलाबाद से वापस आ रहे थे। देवरियागंगा पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई और उन्हें व बेटे को काफी चोटें आई हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीड़ित के तहरीर पर ट्रैक्टर चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद