संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित विकास सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की दोपहर में टाॅवर के पास उनके गांव के लड़कों में विवाद हुआ था। उसी को लेकर देर शाम लगभग 7:00 बजे गांव का अमन आया और उन्हें गालियां देने लगा। मना करने पर धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर दिया। एसओ ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद