संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रसहरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित रामस्वरूप चौधरी निवासी बरहटा ने बताया कि मंगलवार को वह गुलहरिया से कपड़ा लेकर बरहटा जा रहे थे। रास्ते में रसहरा गांव स्थित सुनील के दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। वहां नीरज का लड़का अज्ञात आया और वह किसी को गालियां दे रहा था। उन्होंने कहा कि गाली नहीं देनी चाहिए इस पर वह बहस करते हुए मारने पीटने लगा। मारपीट में उनके चेहरे, आंख व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। इसके बाद वहीं टेंट की दुकान से राॅड लेकर आया और जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद