संतकबीरनगर। धमैचा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई में शुरू कर दी। कोतवाल जेपी दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित शैलेष गोंड ने बताया कि 11 फरवरी को समय सुबह 9:00 बजे गांव के बाहर नहर के पास पुराने विवाद को लेकर संजय सिंह व नितीश दो अज्ञात साथियों के साथ गालियां देते हुए लात घूंसा व लाठी डंडा से मारपीट की। संवाद