संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के चौरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए अपने शिकायत पत्र में पीड़ित रामजीत यादव ने जानकारी दिया कि 16 अप्रैल को सुबह 6 बजे वह अपने घर पर सोए हुए थे। इसी दौरान विपक्षी विरेंद्र यादव, सुरेंद्र, देवीलाल व गोविंद यादव लाठी डंडा लेकर उनके घर पर चढ़ आए और गाली देते हुए मारने लगे। शोर सुनकर पत्नी व बच्चे बाहर आकर बीच बचाव किए। जिस पर आरोपी उनको भी मारने पीटने लगे। उनकी आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा होने लगे। लोगों को आते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।