संतकबीरनगर। मेंहदावल थाने के मोहल्ला उत्तरपट्टी सीयर में मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर पर एक नामजद समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित विशंभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी को रात लगभग 9:00 बजे वह मोहल्ले से अव्वल केवटलिया मोहल्ले में एक शादी में आए थे। जहां उनका सगा भाई अनिल भी आया था। भाई उनको अपने साथ एक सुनसान गली में ले गया। जहां वह दो अज्ञात साथियों के साथ उनको गालियां देते हुए मारापीटा। मारपीट की घटना में उनको काफी चोट आया है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्जकर लिया गया है। संवाद