संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन नामजद समेत 15 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित अब्दुल समद निवासी पठान टोला ने बताया कि 27 मार्च को रात 8:00 बजे वह बाईपास पर मौजूद थे। उसी दौरान लगभग 15 लोगों ने एकजुट होकर उन पर लाठी-डंडा व हाथ पैर से हमला कर दिया। इस घटना में उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। घटना में यश सिंह राणा निवासी ओनिया, धीरज राय निवासी बाहिलपार, आलोक राय निवासी बाईपास शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।