सांथा। बेलहर कला थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने रविवार को एक महिला समेत तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। लड़की की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई की शाम लगभग पांच बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद जानकारी हुई कि रंजित व अनिल उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गए हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उक्त मामले में उलाहना देने रंजित के घर पहुंची तो वहां मौजूद रंजित की मां चूणामणि ने गालियां दीं। विरोध करने पर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। संवाद