संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को फोन करके बुलाने और खंडहर मकान में बंद करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी की महफूज से करीब दो वर्ष पहले फोन पर बातचीत होती थी। बाद में बातचीत बंद हो गई थी। आरोप है कि 24 जुलाई की रात करीब आठ बजे महफूज ने बेटी को फोन कर बुलाया। वहां पहले से इकरार अहमद और इसराफ अहमद मौजूद थे। शिकायत के अनुसार तीनों युवकों ने उनकी बेटी को गांव के एक खंडहर मकान में ले जाकर बंद कर दिया।परिजन ने जब युवती की तलाश शुरू की तो उन्हें महफूज पर शक हुआ। आरोप है कि पूछताछ करने पर आरोपी झगड़े पर आमादा हो गए। काफी तलाश के बाद युवती शाम को घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। संवाद