संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में पीड़ित मां के शिकायत पर गैर दूसरे गांव के निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि उनके 16 वर्षीय बेटी को आरोपी सूरज निवासी मिश्रौलिया शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहा था। 22 नवंबर को शाम 5 बजे शाम को उसे गांव के बाहर पकड़ लिया गया। जिसके बाद वह धक्का-मुक्की करके वहां से फरार हो गया। बेटी भी आरोपी के साथ जाना चाह रही थी। आरोपी फोन करके गाली व जानमाल की धमकी दे रहा है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।