तिघरा। बखिरा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को एक व्यक्ति 11 मई की रात अपने दोस्त के सहयोग से शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। युवती की बहन ने थाने में दिए गए तहरीर में लिखा है कि मेरी बहन को शादी का झांसा देकर बरईपार निवासी अनुराग सिंह, गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना अन्तर्गत नेवास निवासी अपने मित्र विकास चौरसिया के सहयोग से भगा ले गया। थानाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद