संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मड़हाराजा गांव में एक विधवा महिला की बेटियों के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मड़हाराजा गांव निवासी कैसर जहां ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अप्रैल को वह अपनी बहन के निधन पर हरिहरपुर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनकी बेटियां सफिया और अंजुम घर के बाहर बैठी थीं। तभी गांव के इजहार और इसरार ने उनकी बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोप है कि कुछ ही देर में जरीना, शबनम एवं अन्य भी मौके पर पहुंच गईं और सभी ने मिलकर दोनों बेटियों के साथ मारपीट की। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद