संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला पुलिस के पास आया। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि 22 नवंबर की सुबह छह बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी बाहर गई हुई थी। इसी समय गांव का आरोपी विशाल बेटी के पास पहुंचकर उसे सूरत ले जाने लगा। उसी समय उनका लड़का उन दोनों को देखकर पकड़ लिया। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर लिया गया है।