संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ददरा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता सीमा देवी ने बताया कि पांच अप्रैल को दोपहर एक बजे के आसपास जमीन विवाद में उनके गांव के राजेश, राजेश की पत्नी व दो लड़के उन्हें व उनके बच्चों को गालियां देते हुए काफी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। संवाद