संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मगहर समिति के पीछे टाॅवर के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी मोहम्मदपुर कठार ने बताया कि उनके पिता मुंशी ठाकुर तीन अप्रैल को काजीपुर मगहर चौराहे पर स्थित सैलून की दुकान बंद कर घर आ रहे थे। समय लगभग दिन में 11:30 बजे मगहर समिति के पीछे टाॅवर के पास राहुल मद्धेशिया निवासी काजीपुर पुराने विवाद की रंजिश में पिता को रास्ते में रोक कर गालियां देते हुए लात घूंसा और लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले उक्त आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद