फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट मामले में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बुढाननगर(मदाईन) में बृहस्पतिवार को कोटा चयन के विवाद में हुई मार-पीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बृहस्पतिवार को गांव स्थित चाय की दुकान पर कोटा चयन निरस्त होने के बाद दो पक्षों में मार-पीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए थे। इसमें एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बुढाननगर निवासी वसीउल्लाह पुत्र मो.इस्लाम के जरिये दी गई तहरीर में लिखा है कि उनकी ग्राम पंचायत में 17 मई को कोटा चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसमें उनके भाई समीउल्लाह तथा दूसरे पक्ष से इम्तियाज अहमद पुत्र अब्दुल वहीद आवेदक थे, लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीउल्लाह का आरोप है कि उनके भाई गांव में चाय की दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान विपक्षी इम्तियाज अहमद अपने साथ मो.शोएब, सुहेल अहमद, करम हुसेन, राजू तथा तव्वआब समेत अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडा तथा अन्य हथियार के साथ कार में बैठ कर आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। जब वह मौके पर पहुंचे तो फायर भी किए तथा बीच-बचाव करने वालों को भी मारापीटा।इस दौरान उनके भाई को सिर में काफी गंभीर चोटें आईं तथा एक अन्य साथी भी गंभीर घायल हो गया। उनके भाई का इलाज फिलहाल लखनऊ में चल रहा है।तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया।वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद अकरम के जरिए दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने समीउल्लाह,वसीउल्लाह,शारिक तथा तारिक के खिलाफ बंधक बनाकर मारने- पीटने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें