फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 66 वाहन स्वामियों पर 60,500 रुपये जुर्माना

Sat, 02 Dec 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 66 वाहनों में कमियां मिलने पर वाहन स्वामियों से 60,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि धर्मसिंहवा, बखिरा, दुधारा, धनघटा, महुली, कोतवाली, बेलहर, मेंहदावल थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसके साथ ही यातायात पुलिस के कर्मियों ने भी अभियान चलाया। इसमें 66 वाहनों में कमियां मिलने पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने के मामले में 60,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अभियान प्रतिदिन चलेगा। इसलिए लोग बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और कार चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें