संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने संदिग्धों की धरपकड़ के लिए किए गए वाहन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनोंं के चालकों से एक लाख 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच पड़ताल की। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 80 वाहनों के चालकों से 1,16,000 रुपये शमन शुल्क वसूला।