संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़गो में शनिवार को शाम चार बजे के आस-पास फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने ऑटो चालक पिता पुत्र को पीट दिया।
खुशिया बघौली निवासी शिवा की मानें तो उनके पिता के नाम से ऑटो लगभग दो साल पहले खरीदा गया था। जिसका फाइनेंस हुआ था। शनिवार को दिन में फाइनेंस कंपनी के लोग आये और मारपीट करके ऑटो को छीन रहे थे। शिवा की मानें तो जो किस्त बराबर जमा किया जा रहा था। किस्त लेने के लिए जो एजेंट घर पर आ रहा था वह पैसा लेकर भी जमा नहीं किया। उनसे जबरिया पैसा वसूलने का प्रयास किया जा रहा है। ऑटो न ले जा पाने के वजह से उनके साथ मारपीट की घटना की। पीड़ितों ने फाइनेंस कंपनी के गुर्गों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाया।