फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित मगहर महोत्सव की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मगहर महोत्सव की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
विज्ञापन

संतकबीरनगर/मगहर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मगहर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। इसके व्यापक प्रचार के लिए प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, कोटेदारों को चिट्टी लिखकर सूचना देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक संचालन के संबंध में गठित समितियों के सदस्यों को निर्धारित दायित्यों एवं जिम्मेदारियों के अनुसार पूरी लगन एवं तन्मयता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन के निर्देश देते हुए मगहर महोत्सव की मर्यादा और गरिमा के अनुकूल ही कार्यक्रमों के संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास की पवित्र धरती पर आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव के माध्यम से जनसामान्य में स्वच्छ संदेश जाना चाहिए।
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अन्य श्रोतों के माध्यम से सात से नौ फरवरी तक मगहर महोत्सव आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को परम्परागत तरीके से मगहर महोत्सव का उद्घाटन जन प्रतिनिधि एवं मण्डलायुक्त द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, श्रम विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग आदि विभागों से संबंधित अधिकारियों को उनकी विभाग से संबंधित उत्पादों एवं योजनाओं की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मगहर महोत्सव के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन में चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा का आश्वासन दिया।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. रवींद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षण मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें