धनघटा। बुधवार की रात जिले से आई फाइलेरिया विभाग की टीम ने क्षेत्र के चपरा पूर्वी और बड़गो गांव में पहुंच कर 300 लोगों का ब्लड सर्वे किए। टीम में शामिल जिला मलेरिया अधिकारी राकेश कुमार, अजय, सुचिता शर्मा, संतोषी चपरा पूर्वी गांव में पहुंचकर फाइलेरिया जांच के लिए ब्लड सर्वे किए। उसके बाद टीम के लोग बड़गो गांव में पहुंच कर सर्वे किए। टीम में शामिल अजय कुमार ने बताया कि दो गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई मरीज मिलता है तो उसका निशुल्क इलाज किया जाएगा। संवाद