संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में नल से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी कुशलावती ने बताया कि नल से पानी निकालने को लेकर विपक्षी सबलू से वाद-विवाद हुआ। जिसे लेकर विपक्षी के परिवार के सोनी, मीना और सबलू के पिता कांग्रेस गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट की घटना में चोटे आईं। संवाद