बेलहर। क्षेत्र के गनवरिया में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी सांथा पहुंचाए जहां डऍक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। उक्त मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया है
सुनील कुमार पुत्र बुद्धू निवासी झुड़ियां ने तहरीर देकर कहा हे कि बृहस्पतिवार को गनवरिया में दीपू से दूध देने के लिए बात कर रहा था। इसी बीच राज किशोरी झा और मुस्कान निवासी गनवरिया पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी सांथा पहुंचाया जहां से डाॅक्टरों ने गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया जहां से इलाज के बाद घर वापस आया। इसके पूर्व भी आरोपी मारपीट की घटना कर चुके है। उक्त घटना की तहरीर बेलहर थाने पर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई थी जिस पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।