फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पांच नामजद दो अज्ञात पर केस

Thu, 09 May 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उपरौध गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले में पीडित पक्ष की शिकायत पर पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपरौध गांव निवासी नितेश पुत्र रविन्द सिंह ने अपने शिकायत में बताया कि उनके गांव में लड़की की शादी में बारात आयी थी। जिसमें वह अपने चचरे भाई अर्पित सिंह व गांव के रितेश के साथ गए हुए थे। बारात से सुबह चार बजे वापस घर आने के दौरान देखा कि रास्ते में सूर्यनरायन से लोग मारपीट कर रहे थे। जब वह अर्पित व रितेश के साथ बीच बचाव के लिए गए तो गांव के ही अम्बिका, अमित, अनुराग पुत्रगण रामकरन सिंह, विनोद, जितेन्द्र व दो अजात लोग मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर ललकारते हुए गाली देते हुए एवं जान से मारने की धमकी देकर तीनों को मारने लगे। जिससे उन लोगों को काफी चोटें आई और सिर फट गया। किसी तरह से वह लोग अपनी जान बचाकर अपने घर की ओर भागकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसी दिन सुबह पुलिस ने मेडिकल जांच सीएचसी खलीलाबाद से कराया था। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें