मेंहदावल क्षेत्र के कुसौना गांव का मामला
मेंहदावल। क्षेत्र के कुसौना गांव में हिस्से को लेकर मारपीट का आरोप लगा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
अनीता मौर्या पत्नी हेमंत मौर्य का आरोप है कि पति बाहर रहते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। 24 अक्तूबर को पड़ोसी हितेश अमित और पिंकी लाठी-डंडा लेकर गाली देते हुए दरवाजे पर चढ़ आए और मारपीट कर घायल कर दिए। विपक्षी महिला को जमीन में हिस्सा देने से कतरा रहे हैं। अनीता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।