बखिरा। क्षेत्र के सिकरी में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में राम किशुन यादव ने बताया है कि जमीन विवाद को लेकर पंचायत चल रही थी। गांव के मुकेश व झीनकू समेत चार लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसको काफी चोटें आई हैं। संवाद