धनघटा क्षेत्र के बेलौरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बेलौरा गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया। संजय पुत्र श्रीनिवास निवासी बेलौरा ने शिकायत में बताया कि पटीदार अंकित पुत्र नागेन्द्र, आशा पत्नी नागेन्द्र से जमीन संबंधित समझौते की बात पहले से चली आ रहा थी। पता चला कि ये लोग जमीन बेच दिये। 24 अप्रैल को उनके भतीजे की शादी थी। वहां पर विपक्षी से जमीन के बेचने के बारे में पूछने लगे।
इसी बीच अशरफपुर गांव निवासी विन्ध्याचल उपाध्याय, अखिलेश व अमृता उनके पटीदार अंकित, आशा सभी गाली व जान माल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। वह घर में घुस गए। आरोप है कि विपक्षी घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।