फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टिन शेड पर पत्थर फेंकने के विवाद में मारपीट

Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बच्छईपुर गांव में टीन शेड पर पत्थर फेंकने के विवाद में मारपीट का मामला पुलिस के पास आया। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार बच्छईपुर गांव निवासी मामुल निशा ने बताया कि उनके पड़ोसी आए दिन टीन शेड पर पत्थर फेंकते हैं। जिसके नीचे उनका पूरा परिवार सोता है। 15 जून को रात 11 बजे के करीब विपक्षी अरमान आमिर और झूरी सभी लोग मिलकर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। बोलने पर दरवाजे पर आकर गाली देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिए। बचाव में आए पति को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें