संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बसलोहिया चंदहर गांव में बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार दीपू पुत्र रामकरन निवासी बसलोहिया चंदहर ने शिकायत में बताया कि पांच अप्रैल को वह घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। तभी उनके पटीदार सचिन, अभय पुत्रगण बालकेश व शीला पत्नी बालकेश व सरिता कनेक्शन करने से रोकते हुए गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट कर जान माल की धमकी दी। संवाद