फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीवार तोड़ने का कारण पूछने पर मारपीट, पांच घायल

Sun, 20 Aug 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-क्षेत्र के शनिचरा बाजार का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार में रविवार की शाम दीवार क्षतिग्रस्त किए जाने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने से उन्हें सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रामनिवास का आरोप है कि उनके सगे पट्टीदार से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार की शाम रामनिवास की दीवार को लोहे से उनके पट्टीदार क्षतिग्रस्त कर दिए। रामनिवास ने जब दीवार क्षतिग्रस्त करने का कारण पूछा तो दूसरे पक्ष से छह से अधिक लोग लाठी-डंडा लेकर रामनिवास के घर में घुस गए और परिवार के लोगों को मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में रामनिवास, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटा राज और रवि बेटी सोनी घायल हो गए। पड़ोसियों ने बीच-बचाव करके विवाद को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजवाया। शकुंतला और रवि की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसओ संतोष मिश्र ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें