खलीलाबाद क्षेत्र के मोहनबरा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के मोहनबरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट का मामला आया। पुलिस ने चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार कविता देवी निवासी मोहनबरा ने अपने शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल शाम पांच बजे के लगभग देवर कुलदीप गैस के विवाद को लेकर उनको मारकर घायल कर दिए। इसके बाद उनके पति ने अस्पताल ले जाने के लिए उनके भाई आनंद को फोन कर बुलाया। जानकारी होने के बाद भाई आनंद, पिता राम उनागिर व लालाजी अस्पताल ले जाने के उनके घर पर लगभग सात बजे पहुंचे और उनको घर से निकालकर अस्पताल ले जाने लगे। तभी गांव के सोमई, दयाराम और आलोक उनके भाई को गाली देते हुए भगा दिए। आरोपी उनके दरवाजे पर चढ़कर मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिए और घर का सारा सामान तोड़फोड़ दिए।