फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपसी विवाद में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहदावल। थाना क्षेत्र के बेलाकला गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता चंद्रावती देवी ने बताया कि उनके नाती शनि को सुशीला, कलावती, पुष्पा व प्रेमा सहित अन्य ने गालियां देते हुए लात-मुक्के और थप्पड़ से मारापीटा। नाती का शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई उनकी पुत्री मोनी को भी मारपीट कर घायल कर दिया और जानमाल की धमकी दी। एसओ ने कहा कि सभी पांच नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें