संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बनिखोरिया गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित अखिलेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को शाम करीब 7:00 बजे गांव के ही राकेश, मनोज, बृजभान और चंद्रभान गालियां देने लगे। विरोध करने पर अखिलेश कुमार सहित मिथुन, अरविंद, नंदलाल और उनकी माता कांती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद