फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बरदहिया में दो पक्षों में मारपीट

Sun, 07 Jan 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बरदहिया बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने वहां पर बीच-बचाव करके छुड़ाया। घटना के बाद मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि बरदहिया बाजार में मारपीट के मामले में प्रर्थनापत्र मिला है। बाजार में दुकान लगाने के लिए घटना होनी बताई जा रही है। पुलिस टीम को दोनों पक्षों के आरोपों की जांच के लिए लगाया गया है। वहीं, बाजार में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कई चरण में मारपीट की घटना को अंजाम आरोपियों ने दिया। जबकि दुकान लगाने के लिए विवाद नहीं हुआ। दोनों पक्षों के बीच मामला कुछ और ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें