बेलहर क्षेत्र के भेड़ौरा-पिकौरा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के भेड़ौरा पिकौरा में पानी पीने के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भेड़ौरा पिकौरा निवासी राजपाल पुत्र बेचन प्रसाद का आरोप है कि रविवार की सुबह पानी पीने को लेकर विपक्षी सुनील, अनिल पुत्रगण प्रेमचंद, स्वामीनाथ पुत्र हरिलाल व अजय पुत्र गब्बर से कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया, जिसके बाद चारों मिलकर मारपीट करने लगे, जिसका इलाज बेलहर सीएचसी पर कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारो के खिलाफ मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।