धनघटा। महुली कस्बे में मंगलवार की रात रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार महुली खास गांव निवासी बाबूराम पुत्र दुर्वली ने तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके सगे भाई रंगीलाल पुत्र दुर्वली व उनके पुत्र अजय और संतोष ने मंगलवार की रात लगभग नौ बजे उनके लड़के व पोती को गालियां देने लगे। विरोध करने पर उपरोक्त ने धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपी रंगीलाल व उनके लड़के अजय और संतोष के विरुद्ध केस दर्ज कर घायलों काे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया गया है। संवाद