संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत गांव में दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर तीन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने शिकायत में पीड़ित मोहम्मद अकरम निवासी दुर्गजोत ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव के विपक्षी वाजिद अली, अहमद और एजाज आये दिन गाली देने के साथ ही जानमाल की धमकी देते थे। 15 नवंबर को शाम चार बजे उक्त लोग गाली देते हुए काफी मारा-पीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में उनको काफी चोट आई। एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।