फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदूपार में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

Thu, 20 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेंहदूपार का मामला
विज्ञापन

- राजनैतिक वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट
- केस दर्ज कराने को दोनों पक्ष पहुंचेे थाने
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के मेंहदूपार में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मारपीट का कारण राजनैतिक वर्चस्व व पटीदारी का विवाद सामने आ रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग केस दर्ज करने के लिए थाने पर देर शाम तक जमे रहे।

मेंहदूपार गांव में पूर्व प्रधान फजलुर्रहमान के सहयोगी रियाज व असदुल्लाह के परिवार के बीच लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चले। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के बारे में चर्चा है कि वह दूसरे प्रधान के समर्थन में रहता है और आए दिन दोनों पक्षों की तरफ से उकसाने वाली बाते होती रहती थीं। बकरीद होने के कारण दोनों परिवार के सदस्य परदेश से भी आए हुए हैं। चुनाव हारने और जीतने सहित कई विषयों को लेकर बुधवार को बच्चों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद घायलों को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचकर केस दर्ज कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना राजनैतिक वर्चस्व को लेकर हुआ है। दोनों पक्ष से लोग घायल हैं, अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें