खलीलाबाद क्षेत्र के औरंगाबाद गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद गांव निवासी शकील ने शिकायत पत्र में बताया कि 12 मार्च को शाम पांच बजे किसी बात को लेेकर कहासुनी में परिवार के बसीउल्लाह, नबीउल्लाह, मैनाजुद्दीन, दिलशाद उसे गाली देते हुए मारा-पीटा व जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।