खलीलाबाद क्षेत्र के पड़ोखर गांव का मामला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के पड़ोखर गांव में मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पड़ोखर गांव निवासी मंगरी ने तहरीर में बताया कि 26 मई को रात नौ बजे विवाद में जवाहिर, सुशपाल व उसकी पत्नी और पूजा गाली देते हुए मारे-पीटे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद